फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: बाइक से गिरकर घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, पति का पहले हो चुका देहांत, परिवार में छाया मातम

Mon, 19 Jan 2026 05:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महिला अपने भतीजे के साथ बाइक से आगरा में दुर्घटना में घायल अपने पुत्र को देखकर लौट रहीं थीं। अचानक वह बाइक से असंतुलित होकर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। आगरा में उनका उपचार चल रहा था, वहां उनकी मौत हो गई।
Register For Event
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला बाइक से सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गई।घायल महिला की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


सहपऊ कस्बा के मोहल्ला ओझियाना निवासी 52 वर्षीय प्रभा देवी पत्नी अजब सिंह यादव 17 जनवरी की रात को अपने भतीजे राहुल के साथ बाइक से आगरा में दुर्घटना में घायल अपने पुत्र हिमांशु को देखकर लौट रहीं थीं। सादाबाद-जलेसर मार्ग पर थरौरा चौराहे पर अचानक वह बाइक से असंतुलित होकर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। 
विज्ञापन


परिजन शीघ्र की उनको उपचार के लिए आगरा ले गए, जहां सोमवार की दोपहर को उनकी मौत हो गई। महिला ने अपने पीछे तीन पुत्रों के भरे-पूरे परिवार को बिलखते हुए छोड़ा है। उनके पति अधिवक्ता अजब सिंह यादव का पहले ही देहांत हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें