फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल, मची चीख-पुकार

Sat, 31 Oct 2026 03:56 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हीरेश कुमार बाइक से मुरसान की ओर से सादाबाद आ रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर शरीकुल इस्लाम और इस्माइल सवार थे। सुनीता कोल्ड स्टोर के निकट दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
Register For Event
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद-मुरसान मार्ग पर सुनीता कोल्ड स्टोर के निकट शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार हरियाणा और पश्चिम बंगाल के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन


हरियाणा के बल्लभगढ़ की बालमपुर तिरखा कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय हीरेश कुमार बाइक से मुरसान की ओर से सादाबाद आ रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर क्षेत्र निवासी शरीकुल इस्लाम और इस्माइल सवार थे। दोनों युवक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में मजदूरी करते हैं और अपने कार्यस्थल की ओर जा रहे थे।

इस दौरान सुनीता कोल्ड स्टोर के निकट दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें