फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद: ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर के बाद धू-धू कर जली मैक्स पिकअप, मची अफरा-तफरी, लगी वाहनों की लंबी कतार

Tue, 29 Sep 2026 10:21 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रात के सन्नाटे में सड़क पर उठतीं आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और आगरा रोड पर यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों के सड़क पर होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई।
Register For Event
विज्ञापन
मैक्स पिकअप में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के आगरा रोड पर सोमवार की देर रात गांव बरौस-सीस्ता के बीच ट्रैक्टर ट्रॉली और मैक्स पिकअप की आमने-सामने भिड़ गईं। इसके बाद मैक्स पिकअप में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग की ऊंची लपटों से घिर गया और धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटों और घने धुएं को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


हादसे के चलते आगरा रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई। मंगलवार देर रात करीब 1.30 बजे सादाबाद की ओर से एक बंद बॉडी ट्रैक्टर आलू लादकर आगरा की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान आगरा की ओर से हाथरस की तरफ मैक्स पिकअप आ रही थी। बरौस और सीस्ता के बीच दोनों वाहन आमने-सामने आ गए। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाते, दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मैक्स पिकअप में अचानक आग भड़क उठी। ट्रैक्टर ट्रॉली का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। रात के सन्नाटे में सड़क पर उठतीं आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और आगरा रोड पर यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों के सड़क पर होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन आदि की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। चालक भी सुरक्षित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें