फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर चैंपियनशिप ट्रॉफी: सादाबाद को हराकर मीतई ने जीता फाइनल, विजेता टीम को मिले 11 हजार

Wed, 28 Jan 2026 07:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विजेता मीतई टीम को 11,000 रुपये नकद एवं सलेमपुर चैंपियनशिप ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता सादाबाद टीम को 5,100 रुपये की सांत्वना राशि प्रदान की गई। सम्मान पाते ही खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल गए और मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
Register For Event
विज्ञापन
मीतई को सलेमपुर चेेंपियनशिप ट्राफी प्रदान करते टूर्नामेट आयोजक रवि पहलवान - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद में सलेमपुर चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गणतंत्र दिवस पर खेला गया। मीतई की टीम ने सादाबाद की टीम को 131 रन के बड़े अंतर से शिकस्त देकर सलेमपुर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। 

विज्ञापन


टॉस जीतकर सादाबाद की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया, लेकिन यह फैसला टीम पर भारी पड़ गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मीतई की टीम की ओपनिंग जोड़ी ने पहली ही गेंद से आक्रामक तेवर दिखाए। चौकों-छक्कों की बरसात के बीच मीतई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 169 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सादाबाद की टीम मीतई के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। कसी हुई गेंदबाजी और चुस्त क्षेत्ररक्षण के चलते सादाबाद के बल्लेबाज एक-एक कर पवेलियन लौटते गए। पूरी टीम मात्र 48 रन पर ऑलआउट हो गई और मीतई की टीम ने 131 रन के बड़े अंतर से फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। 
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधान प्रतिनिधि रवि पहलवान व सादाबाद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने विजेता मीतई टीम को 11,000 रुपये नकद एवं सलेमपुर चैंपियनशिप ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता सादाबाद टीम को 5,100 रुपये की सांत्वना राशि प्रदान की गई। सम्मान पाते ही खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल गए और मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बता दें कि सलेमपुर चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 19 मुकाबले खेले गए, जिसमें क्षेत्र की अनेक टीमों ने भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें