फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ में हाथरस: शहर की गलियों में बंदरों का आतंक, घर से निकलने में डरते हैं लोग, रोजाना 40 लोग तक हो रहे शिकार

Thu, 19 Nov 2026 01:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पिछले पांच साल में हाथरस में अप्रत्याशित ढंग से बंदरों की आबादी बढ़ी है। मुरसान गेट के रहने वाले अतुल अग्रवाल ने बताया बौहरे वाली देवी व प्रेम नगर में दो साल पहले तक शांति थी। इन दो साल में बंदरों के झुंड कहीं से आ गए हैं। गली से निकलना मुश्किल होता है।
Register For Event
विज्ञापन
हाथरस में बंदरों का आतंक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के रिहायशी इलाकों से लेकर मुख्य बाजारों तक बंदरों का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए गलियों में चलना खतरनाक साबित हो रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग बंदरों के हमलों के शिकार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों के बंदर पकड़ने का प्रयास केवल कागजी फाइलों तक ही सीमित होकर रह गया है।

विज्ञापन


रेड जोन में शहर के ये इलाके
शहर के मुरसान गेट बौहरे वाली देवी मंदिर, रामनगर कॉलोनी, जिला अस्पताल परिसर, नवल नगर, लेबर कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, रमनपुर, विनोद विहार कॉलोनी, मंडी समिति, सिटी स्टेशन, एमजी पॉलिटेक्निक, आवास-विकास कॉलोनी, किला गेट शहर के रेड जोन में है। प्रमुख इलाकों में बंदरों का आतंक दिन-रात बना रहता है। स्थिति यह है कि जिलेभर में रोजाना 30 से 40 लोग बंदरों के हमले से घायल होकर अस्पतालों का रुख कर रहे हैं, लेकिन नगर पालिका और प्रशासन इस गंभीर समस्या पर आंखें मूंदे बैठा है।

अप्रत्याशित रूप से बढ़ी बंदरों की संख्या
पिछले पांच साल में शहर में अप्रत्याशित ढंग से बंदरों की आबादी बढ़ी है। मुरसान गेट के रहने वाले अतुल अग्रवाल ने बताया बौहरे वाली देवी व प्रेम नगर में दो साल पहले तक शांति थी। इन दो साल में बंदरों के झुंड कहीं से आ गए हैं। गली से निकलना मुश्किल होता है। जिला अस्पताल परिसर में पिछले एक साल से यह समस्या गहराई है। आशंका है कि बाहर से लाकर शहरी क्षेत्र में बंदरों को छोड़ा जा रहा है।

बंदरों के आतंक से गलियों में निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह टहलने व रात को प्रतिष्ठान से लौटने के दौरान हमले का डर बना रहता है। कई परिचित गंभीर रूप से जख्मी हो चुके हैं। प्रशासन को तुरंत इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए।-तरुण पंकज, व्यापारी नेता

विज्ञापन

घरों की छतों और गलियों में बच्चों व महिलाओं का निकलना सुरक्षित नहीं रह गया है। अकेले आने-जाने पर बंदर झपट्टा मार देते हैं। हर बार जनप्रतिनिधि व जिम्मेदार अधिकारी आश्वासन दे देते हैं, लेकिन बंदरों से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।-दीप्ती वार्ष्णेय, समाजसेविका
मंडी और बाजारों में आने वाले लोगों को हर वक्त बंदरों का डर सताता रहता है। खाने-पीने का सामान हाथ में लेकर चलना संभव नहीं है। मंडी में आढ़ती व किसानों पर कई बार हमले हो चुके हैं। प्रशासनिक सुस्ती के कारण आम जनता रोजाना इन हमलों का दर्द झेलने पर मजबूर है।-प्रवीण वार्ष्णेय, आढ़ती
बंदरों को पकड़ने के नाम पर सिर्फ कागजी दावे किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। न्यायालय ने भी नगर पालिका को बंदर पकड़ने के आदेश दे दिए हैं, लेकिन अभियान चलाने के बजाए पालिका के अधिकारी जिम्मेदारी से बच रहे हैं।-मधुशंकर अग्रवाल, समाजसेवी
बंदरों को पकड़ने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। शासनादेश के क्रम में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही लोगों को बंदरों की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें