फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आरोपी की अवैध हिरासत मामले में पुलिस ने न्यायालय में नहीं पेश की सीसीटीवी फुटेज, मांगा समय

Sun, 22 Nov 2026 01:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरोपी की अवैध हिरासत के मामले में पुलिस अदालत में मुरसान थाने की सीसीटीवी फुटेज और केस डायरी पेश नहीं कर सकी। पुलिस ने एसएचओ के न होने का हवाला देते हुए समय मांगा है। 24 नवंबर की अगली तिथि निर्धारित की है।
Register For Event
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानलेवा हमले के आरोपी की अवैध हिरासत के मामले में पुलिस न्यायालय में सीसीटीवी फुटेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। पुलिस ने एसएचओ के न होने का हवाला देते हुए न्यायालय से समय मांगा है।

विज्ञापन


हाथरस सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अरिजीत सिंह की अदालत ने मुरसान थाने की सीसीटीवी फुटेज और संबंधित मामले की केस डायरी तलब की थी। गौरतलब है कि गांव गुबरारी में मेड़ काटने पर 18 नवंबर को दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसमें पुलिस ने मारपीट, फायरिंग व जानलेवा हमले के आरोप में चेतन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए चेतन ने 19 नवंबर 2026 को बीएनएसएस की धारा 94 के तहत न्यायालय में प्रार्थना दाखिल किया था। इसमें आरोप लगाया है कि आवेदक अन्य लोगों के साथ अपना प्राथमिकी दर्ज कराने मुरसान थाने गया था, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने की जगह उसे अवैध हिरासत में ले लिया और झूठे मामले में फंसा दिया।
विज्ञापन


आवेदक ने 18 नवंबर 2026 की रात आठ बजे से 19 नवंबर की दोपहर दो बजे तक की थाने की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और अदालत में तलब करने की मांग की थी। शनिवार को पुलिस सीसीटीवी फुटेज व केस डायरी प्रस्तुत नहीं कर सकी। एसएचओ के न होने का हवाला देते हुए पुलिस ने समय मांगा। कोर्ट ने प्रकरण में 24 नवंबर की अगली तिथि निर्धारित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें