फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: स्वास्थ्य विभाग की टीमों की छापेमारी, छापे की भनक लगी तो शटर गिराकर भागे संचालक, यहां किए नोटिस चस्पा

Fri, 20 Nov 2026 02:50 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में अवैध क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने छापेमारी की। छापे की भनक लगते ही कई संचालक शटर गिराकर भाग निकले, टीमों ने ऐसे संस्थानों पर नोटिस चस्पा किए।
Register For Event
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पास लैब पर नोटिस चस्पा, सिकंदराराऊ में क्लीनिक सील - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में अवैध क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने छापेमारी की। कार्रवाई की भनक लगते ही कई संचालक शटर गिराकर भाग निकले। टीमों ने ऐसे संस्थानों पर नोटिस चस्पा किए। वहीं, अपंजीकृत पाए जाने पर पांच क्लीनिक व लैब सील कर दिए गए, जबकि एक का संचालन बंद कराया गया। मंडलीय संयुक्त निदेशक (जेडी) डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय और डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने हाथरस शहर के अलावा मुरसान, सादाबाद, सिकंदराराऊ, सासनी और सहपऊ में छापेमारी की।

विज्ञापन


यहां हुई सीलिंग की कार्रवाई : सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि मंडलीय संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय और डिप्टी सीएमओ डॉ. आलम की टीम ने रामपुर क्षेत्र में डॉ. विनोद कुमार के क्लीनिक की जांच की। पंजीकरण के दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लीनिक सील कर दिया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार भारती ने तालाब चौराहा स्थित बागला जिला अस्पताल के सामने बांके बिहारी पैथोलॉजी लैब की जांच की। यहां चिकित्सक और पंजीकरण के दस्तावेज नहीं मिले, जिस पर लैब सील कर दी गई। पास ही स्थित नाइस पैथोलॉजी लैब में भी चिकित्सक और पंजीकरण के दस्तावेज नहीं मिलने पर संचालन बंद कराया गया।

मुरसान में छह क्लीनिकों की जांच
मुरसान में छह क्लीनिकों की जांच की गई। यहां डॉ. महेश कुमार का क्लीनिक अपंजीकृत मिलने पर सील कर दिया गया। सादाबाद में टीम को देखकर डॉ. एमए खान क्लीनिक छोड़कर भाग गए। टीम ने क्लीनिक के दोनों दरवाजे सील कर सीजर मेमो चस्पा कर दिया। सिकंदराराऊ के अगसौली में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और पैथोलॉजी के अलावा रतिभानपुर स्थित डॉ. राहुल क्लीनिक और महिमा क्लीनिक पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


यहां चस्पा किए नोटिस, बाद में होगा हिसाब
जिला अस्पताल के बराबर में ओम डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक टीम को देखकर शटर गिराकर भाग गए। दोनों सेंटरों पर नोटिस चस्पा किए गए। मुरसान रोड स्थित चौधरी क्लीनिक और शिव कुमार के यहां भी संचालक नहीं मिले। मुरसान की नई बस्ती में डॉ. राय बंगाली और सब्जी मंडी में डा. कमल प्रसाद सिंह व डॉ. डोरी लाल के संस्थानों पर नोटिस चस्पा किए गए। सासनी में एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार की टीम ने कृष्णा पैथोलॉजी को नोटिस दिया। नगला गडू में डॉ. संजीव का क्लीनिक बंद मिला। डिप्टी सीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने सहपऊ के मेहरारा में दिगंबर सिंह और रवि कुमार के क्लीनिक पर नोटिस चस्पा किया। मानिकपुर में दाऊजी और कवि डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक भी टीम को देखकर भाग गए। सलेमपुर में मेघ क्लीनिक पर आयुर्वेद का पंजीकरण मिला, जबकि राधिका क्लीनिक और ज्योति पैथोलॉजी बंद मिले। कुरसंडा के मुख्य बाजार स्थित केके क्लीनिक पर भी नोटिस चस्पा किया गया। सादाबाद स्थित पंजीकृत ग्लोबल पैथोलॉजी में चिकित्सक नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें