फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पीएम मोदी ने की 24वीं किस्त जारी, 1.68 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि से मिले दाे-दो हजार रुपये

Fri, 30 Oct 2026 05:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि के तहत 24वीं किस्त आज जारी कर दी। हाथरस के 1.68 लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि की धनराशि पहुंची। पैसा पाकर किसानों के चेहरे खिल गए।
Register For Event
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के विकास भवन सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस मौके पर जिले के 1.68 लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि की धनराशि पहुंची।

विज्ञापन


अधिकारियों ने किसानों को योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि और इसके लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हाथरस पूनम पांडेय और मुरसान के ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने सम्मान निधि का लाभ पाने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। किसानों को सरसों और मसूर के मिनीकिट भी वितरित किए गए।

मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने किसानों को ड्रिप इरिगेशन तकनीक अपनाकर शाक-भाजी की खेती में अधिक लाभ कमाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी पीएन यादव, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सुनील कुमार आदि अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें