फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जिम्नास्टिक-कबड्डी व एथलेटिक्स में हुआ चयन

Sat, 21 Nov 2026 04:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चयनित खिलाड़ी अब अलीगढ़ स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया और अपनी प्रतिभा से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
Register For Event
विज्ञापन
कबड्डी और जिम्नास्टिक का ट्रायल देते खिलाड़ी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिला खेल कार्यालय की ओर से शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका जिम्नास्टिक, सीनियर पुरुष कबड्डी और जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के लिए चयन एवं ट्रायल आयोजित किए गए। इनमें मंडलीय प्रतियोगिता के लिएखिलाड़ियों का चयन किया गया। 

विज्ञापन


उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के आधार पर जिम्नास्टिक बालक वर्ग में दर्श शर्मा, वैभव शर्मा, सार्थ, लक्ष्य ठेनुआ, सानिध्य और शौर्य ठेनुआ का चयन हुआ।

बालिका वर्ग में दृष्टि वर्मा चयनित हुईं। पुरुष वर्ग की कबड्डी में नवरत्न कुमार, दानवीर सिंह, विकास शर्मा, अंकित कुमार, दीपेंद्र कुमार, कुलदीप, योगेश कुमार, अजय जादौन, पुष्पेंद्र सिंह, अमन जादौन तथा आरक्षित वर्ग में रॉकी कुमार का चयन किया गया। एथलेटिक्स बालिका वर्ग में चांदनी और शालू शर्मा चयनित हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें