हाथरसी देवी मंदिर पर होते कुश्ती दंगल में जोर-आजमाइश करते पहलवान। संवाद
- फोटो : Samvad
शहर के प्रसिद्ध हाथरसी देवी मंदिर प्रांगण में नवरात्र के उपलक्ष्य में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। बुधवार को सप्तमी के मौके पर धीरज पहलवान अखाड़ा बरी गेट और हर्षवर्धन चौहान अखाड़ा हरकेश पहलवान के बीच आखिरी कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस कुश्ती पर 21 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
दंगल का शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। आयोजकों ने उनका फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई दाऊजी महाराज की यह मल्ल विद्या न केवल दाऊजी मेले में देखने को मिलती है, बल्कि अब तो देश के हर एक क्षेत्र में मल्ल विद्या का कौशल देखने को मिलता है।
आयोजन में हनी पहलवान, मनोज पहलवान, भोला बघेल, नरेश बघेल, सचिन ठाकुर, प्रधान ससिया, बंटी पाल, मिलन, रविंद्र, रोहित, दीपांशु आदि का सहयोग सराहनीय रहा।