फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: दिव्यांग बेटी को पीठ पर बैठाकर परीक्षा दिलाने पहुंचा पिता, हादसे में कट गई थी टांग, देख भावुक हुए सब

Wed, 18 Feb 2026 09:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जब मान्या कक्षा 9 में थी, तब एक हादसे में उसकी टांग कट गई। लेकिन इस मुश्किल ने बेटी के हौसले को नहीं तोड़ा। मान्या ने पिता से कहा कि पापा, मेरी टांग नहीं रही तो क्या हुआ, आपका सहारा है…। मैं पढ़-लिखकर अपनी मंजिल जरूर हासिल करूंगी।
Register For Event
विज्ञापन
बेटी को पीठ पर बैठाकर परीक्षा दिलाने ले जाता पिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं। सिकन्दराराऊ के आर्य कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक पिता अपनी दिव्यांग बेटी को हाई स्कूल की परीक्षा दिलवाने अपनी पीठ पर बैठाकर पहुंचा। यह देखकर वहां सभी भावुक हो गए। विद्यालय स्टाफ ने बालिका को उसकी सीट तक पहुंचाया।

विज्ञापन


मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी निवासी प्यारेलाल 18 मार्च को शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन अपनी बेटी मान्या को पीठ पर बैठाकर आर्य कन्या इंटर कॉलेज तक लेकर पहुंचा। केंद्र पर मौजूद छात्र-छात्राएं और शिक्षक यह दृश्य देखकर भावुक हो उठे। पिता प्यारेलाल ने बताया कि जब मान्या कक्षा 9 में थी, तब एक हादसे में उसकी टांग कट गई। 

लेकिन इस मुश्किल ने बेटी के हौसले को नहीं तोड़ा। मान्या ने पिता से कहा कि पापा, मेरी टांग नहीं रही तो क्या हुआ, आपका सहारा है…। मैं पढ़-लिखकर अपनी मंजिल जरूर हासिल करूंगी। बेटी की इस जिद ने पिता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। अब पूरा परिवार मेहनत-मजदूरी कर मान्या की पढ़ाई में जुटा है, ताकि वह पढ़-लिखकर अपना भविष्य संवार सके। पिता के इस जज्बे का वहां पर मोजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें