आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित राधिका ढाबा के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ई-रिक्शा और टाटा 407 वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से मां-बेटा की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। दो अनय को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने तीन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही