अलीगढ़ के टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 व 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा 8 मार्च को होगी। प्रवेश पत्र आगरा रोड स्थित श्रम प्रवर्तन कार्यालय से वितरित किए जाएंगे। कार्यालय रविवार को भी खुला रहेगा।
श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय अलीगढ़ में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र 1 मार्च से वितरित किए जाएंगे। यह परीक्षा 8 मार्च को निर्धारित है।
विज्ञापन
हाथरस जिले से कक्षा छह के 138 और कक्षा नौ के 89 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी परीक्षार्थी शहर के पीबीएएस इंटर कॉलेज में परीक्षा देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा छह की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी, जबकि कक्षा नौ की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी।
प्रवेश पत्र आगरा रोड स्थित श्रम प्रवर्तन कार्यालय से वितरित किए जाएंगे। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यालय रविवार को भी खुला रहेगा, ताकि सभी पात्र विद्यार्थी समय से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकें। श्रम प्रवर्तन अधिकारी सतेंद्र मिश्र ने बताया कि अभिभावकों से समय रहते प्रवेश पत्र प्राप्त करने और परीक्षा तिथि व समय का विशेष ध्यान रखते हुए परीक्षा की तैयारी कराने की अपील की गई है।