फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ सड़क हादसा: खराब ट्रक से भिड़ी एंबुलेंस, चालक की मौत, परिचालक घायल

Fri, 02 Oct 2026 07:43 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

यह दुर्घटना कासगंज रोड पर हुई, जहां खराब ट्रक दो दिन से खड़ा था। ट्रक का इंजन खराब होने के कारण वह सड़क किनारे रुका हुआ था। एंबुलेंस चालक रोशन लाल मरीज को पहुंचाकर वापस लौट रहे थे।
Register For Event
विज्ञापन
मृतक रोशन लाल व क्षतिग्रस्त एंबुलेंस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ के कासगंज रोड पर खेमगड़ी गांव के पास खड़े गिट्टी से लदे खराब ट्रक में एंबुलेंस पीछे से टकरा गई। हादसे में चालक गंभीर घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि परिचालक घायल है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे कासगंज निवासी रोशन लाल (40) पुत्र केदारी लाल मरीज को बाहर छोड़कर एंबुलेंस से वापस लौट रहा था। खेमगड़ी के पास राजस्थान का गिट्टी लदा ट्रक दो दिन से खड़ा था। इंजन सीज होने के कारण ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से एंबुलेंस उसमें पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक रोशन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर अगसोली पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एंबुलेंस में मौजूद परिचालक राजेश पुत्र राजपाल निवासी त्रिलोकपुर भी घायल हो गया। उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया है कि एंबुलेंस परिचालक की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें