फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ में हाथरस: खाने की तलाश में आक्रामक हो रहे बंदर, तनाव की वजह से भी कर रहे हमला

Sun, 22 Nov 2026 01:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस शहर में बंदरों का आतंक जारी है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का मानना है कि भोजन की कमी व झुंड में लड़ाई बंदर के तनाव के कारण बन रहे हैं। अगर रास्ते, छत या बाजार में कोई बंदर को पत्थर आदि मारता है तो वह आक्रामकता दिखाते हैं।
Register For Event
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड पर कचरे में खाने की तलाश में बंदर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राकृतिक आवास व खाने की कमी के कारण बंदरों के समूह दिन पर दिन आक्रामक हो रहे हैं। लोग छत व सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं। हाथरस जिला अस्पताल में रोजाना लग रहीं एंटी रेबीज वैक्सीन की संख्या भयावह स्थिति को बताने के लिए काफी है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए वन विभाग अब कार्ययोजना तैयार करने में जुटा है, जबकि नगर पालिका प्रशासन भी बंदर पकड़वाने के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की बात कह रहा है।

विज्ञापन


वर्तमान में हालात ये हैं कि शहर में गली के नुक्कड़ व चौराहों पर खुले में पड़े रहने वाले कचरे के ढेरों पर सुबह से ही बंदरों के समूह खाना तलाशना शुरू कर देते हैं। नगर पालिका की गाड़ी सुबह 10 बजे के बाद कचरा उठाना शुरू करती है। तब तक बंदर खाने के लिए उत्पात मचाते रहते हैं। कचरा उठने के बाद भी बंदरों के झुंड डलाव स्थल पर बने रहते हैं। लगातार इस आदत से बंदरों ने अब इंसानों से डरना छोड़ दिया है। ऐसे में पास से गुजरने वालों पर वे हमला करने से नहीं चूकते।
 

बंदरों के उत्पात की समस्या के हल के लिए अंतरविभागीय समन्वय के लिए बैठक हुई है। हॉट स्पॉट क्षेत्रों में बंदर-रोधी कूड़ेदान लगाने, ठोस कचरा प्रबंधन सुधारने व कचरा ढंककर रखने पर काम शुरू कर दिया गया है। बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा।-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शहर के हर कोने पर झुंड
जंगल कम होने के कारण भोजन व पानी के लिए बंदरों के समूह शहरों पर निर्भर हैं। यहां झपटमार प्रवृत्ति व कचरे के ढेरों पर आसानी से भोजन मिल जाता है, इसलिए शहर में खुले परिसर जैसे बौहरे वाली देवी मंदिर, जिला अस्पताल, बागला कॉलेज का मैदान, तहसील, मंडी समिति, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर अलग-अलग झुंडों का जमावड़ा रहता है। दिनभर ये झुंड आसपास की कॉलोनियों में खाने की तलाश करते हैं और फिर रात में इन एकांत स्थानों पर आ जाते हैं।

तनाव के कारण आक्रामक हो रहे बंदर
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय सिंह यादव ने बताया कि भोजन की कमी व झुंड में आपसी टकराव के कारण बंदर तनाव में रहते हैं। ऐसे में पत्थर मारने पर या उनके बच्चों व समूह के लिए खतरा महसूस होने पर वे और अधिक आक्रामक हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें