गांव डेटा खुर्द में सोमवार की सुबह बाथरूम में नहाते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। परिजन ने बताया कि सुमन देवी (42) पत्नी सुरेंद्र सिंह उर्फ सोनू मंगलवार की सुबह बाथरूम में नहाने गई थीं।
इसी दौरान बाथरूम में लगे बिजली के बोर्ड अथवा किसी उपकरण में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। परिजन को जैसे ही घटना का आभास हुआ तत्काल घर की बिजली काटी और घरेलू उपचार देने के बाद डाॅक्टर के पास ले गए। डॉक्टरों ने नब्ज देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद