हाथरस। जैसे-जैसे ईद के दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे बाजारों में भी रौनक बढ़नी शुरू हो गई है। शहर के अधिकांश कपड़ा बाजारों में खरीदारों की अधिक भीड़ उमड़ रही है। कपड़ों के साथ-साथ घर की रंगाई-पुताई के लिए पेंट्स आदि भी बिक रहे हैं। ईद को लेकर तैयारी जोरों पर है। कोई अपने घर की रंगाई-पुताई करा रहा है तो कोई बच्चों के लिए नई ड्रेस खरीद रहा है। बाजार में बच्चों की फैंसी ड्रेस खरीदने के लिए दुकानदारों के यहां भीड़ उमड़ रही है। बाजार खरीदारों की भीड़ से गुलजार हो उठे हैं। दुकानदारों का भी यही कहना है कि जैसे-जैसे ईद नजदीक आएगी दुकानदारी भी इजाफा होता जाएगा। ईद की पूर्व संध्या तक महिला, पुरुष और युवा खूब खरीदारी करते हैं।