फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वजनदार वस्तु से सिर कूचकर किसान की हत्या, अंगुली भी काटी

विज्ञापन
फोटो-01- हुकुम सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के मीतों में वजनदार वस्तु से सिर कूचकर अधेड़ की हत्या कर दी गई। उनका शव गांव के बाहर बनी उनकी झोपड़ी में बुधवार सुबह चारपाई पर मिला। फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने जुटाए। परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इन्कार किया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजनदार वस्तु के प्रहार से सिर और माथे की हड्डियां टूटने के कारण मौत होने की बात सामने आई है। कुल पांच चोटें मिली हैं।
विज्ञापन

मीतों निवासी हुकुम सिंह यादव (53) खेती करने के साथ ही पशुपालन भी करते थे। गांव के बाहर उन्होंने मवेशी बांधने के लिए झोपड़ी डाल रखी है। हुकुम इसी झोपड़ी के नीचे चारपाई पर सोते थे। उनके छोटे बेटे अजीत यादव ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग सात बजे वह मवेशियों को चोकर डालने झोपड़ी में गए थे। इस दौरान पिता हुकुम सिंह का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा मिला।
दावा है कि धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या की गई है। मृतक के बायें हाथ की तीसरी अंगुली पास में कटी हुई पड़ी थी। यह देखकर अजीत ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना का पता चलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम, सीओ संतोष सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से भी घटना को लेकर जानकारी की।
विज्ञापन

हुकुम सिंह के दो बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े पुत्र रंजीत की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजनों ने किसी से रंजिश की बात से इन्कार किया है। पुलिस टीमें घटना का खुलासा करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रहीं हैं।

फोटो-01- हुकुम सिंह। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें