पिहानी। रनियाऊ गांव में अवसादग्रस्त इंटरमीडिएट के छात्र ने पेड़ में गमछे का फंदे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। रनियामऊ के अजय पाल का 19 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार सुदर्शन शिक्षा सदन इंटर कालेज मझिया में इंटरमीडिएट का छात्र था।
पिता अजय पाल के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम वह भैंस चराने के लिए खेत गया था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो तलाश शुरू की गई। उसका शव अपने ही बाग में आम के पेड़ से गमछे के फंदे से लटका हुआ मिला है। पिता अजय पाल का का कहना है कि पढ़ाई को लेकर व अवसादग्रस्त था। इकलौते पुत्र की मौत पर मां माधुरी व पिता का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल छोटेलाल के अनुसार पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।