बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के भुलभुलियाखेड़ा में शनिवार को भाई-बहन खड़े ऑटो में खेल रहे थे। इसी दौरान किसी तरह ऑटो चल गया। कुछ दूर जाकर ऑटो पलट गया जिसके नीचे दबकर भाई-बहन घायल हो गए।
भुलभुलियाखेड़ा निवासी मनोज ऑटो चलाते हैं। रोज की तरह शनिवार को भी ऑटो घर के बाहर खड़ा था। मनोज का पुत्र प्रिंस (6) और पुत्री कोमल (5) ऑटो में खेल रहीं थीं। इसी दौरान अचानक ऑटो चल गया। कुछ दूर चलकर ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने से इसमें सवार भाई-बहन भी ऑटो के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके की तरफ दौड़ पड़े। इसी बीच परिजन भी आ गए। ऑटो सीधा कर नीचे दबे बच्चों को निकालकर बिलग्राम सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रिंस को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया।