फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ से वीडियो वायरल: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंड़े, पकड़े एक-दूसरे के बाल; दो पक्षों की महिलाएं भिड़ीं

Sat, 24 Oct 2026 01:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर

सार

हापुड़ जिले के गढ़ में बच्चों की कहासुनी को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे भी चले, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
Register For Event
विज्ञापन
महिलाओं में चले लाठी डंडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के मोहल्ला दरगाह शरीफ में बच्चों की कहासुनी को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की महिलाएं आमने-सामने आ गईं। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

विज्ञापन




घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला दरगाह शरीफ में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों की महिलाएं भी विवाद में शामिल हो गईं। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। 
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद और लाठी-डंडे चलने की बात सामने आई है।

सीओ राहुल यादव बताया कि कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं का शांति भंग की आशंका के तहत चालान कर दिया, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें