फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका, वशीकरण और अस्थियां: गर्लफ्रेंड को पाने के लिए किया चिता से शव का सिर गायब, तांत्रिक-प्रेमी गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 10:13 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

आरोपी अमान तांत्रिक के कहने पर पिछले कई दिनों से आसपास के गांवों में श्मशानों की रेकी कर रहा था। शनिवार को दोनों ने सोटावाली के श्मशान में लोगों की भीड़ देखी तो दोनों तुरंत मंसूरपुर पहुंचे और तांत्रिक को साथ लेकर श्मशान के आसपास पहुंच गए। शव के अंतिम संस्कार और कपाल क्रिया के बाद जब लोग वापस लौट गए तो तीनों श्मशान में पहुंचे और उन्होंने चिता से सिर की अस्थियां निकाल लीं। 
Register For Event
विज्ञापन
तांत्रिक, प्रेमी और उसका साथी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ के मोहल्ला सोनपुर सोटावाली और लोधीपुर के श्मशान से किशोर के सिर की अस्थियां चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। प्रेमी ने एक तांत्रिक और अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका के परिजनों के वशीकरण के उद्देश्य से चिता से अस्थियां चोरी की थीं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। तांत्रिक के पास से तंत्र मंत्र का सामान और कई युवक युवतियों के फोटो बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

यह था मामला
मोहल्ला सोनपुर सोटावाली निवासी 16 वर्षीय युवक शुभांशु की शनिवार को पेट की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसी दिन देर शाम ग्रामीणों ने गांव के ही श्मशान में शव का अंतिम संस्कार किया था। लोगों का आरोप है कि चिता को अग्नि देने के बाद ग्रामीण वापस लौट आए थे, लेकिन बाद में जाकर देखा तो चिता से किशोर का सिर गायब था। सुबह लोगों ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले तो मोपेड पर तीन संदिग्ध श्मशान से आते हुए रिकॉर्ड हुए थे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

तांत्रिक ने बहकाया
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान अमान निवासी बुलंदशहर रोड कोटला मेवातियान, तांत्रिक अवधेश शर्मा निवासी गांव असौड़ा व अमान के एक नाबालिग दोस्त के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गांव मंसूरपुर के श्मशान से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी अमान ने बताया कि उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लेकिन युवती के परिजनों इस रिश्ते से राजी नहीं थे और विरोध कर रहे थे। किसी व्यक्ति ने उसकी मुलाकात तांत्रिक अवधेष शर्मा से कराई थी। अवधेष शर्मा पूरे दिन मंसूरपुर स्थित श्मशान में बने कमरे में रहता है और रात को अपने गांव लौट जाता था। अवधेष ने अमान को बताया था कि शव की खोपड़ी या उसकी अस्थियां मिल जाएं तो उसकी शादी का रास्ता साफ हो जाएगा।

पिछले कई दिन से दोस्त के साथ क्षेत्र में कर रहा था रेकी
आरोपी अमान तांत्रिक के कहने पर पिछले कई दिनों से आसपास के गांवों में श्मशानों की रेकी कर रहा था। शनिवार को दोनों ने सोटावाली के श्मशान में लोगों की भीड़ देखी तो दोनों तुरंत मंसूरपुर पहुंचे और तांत्रिक को साथ लेकर श्मशान के आसपास पहुंच गए। शव के अंतिम संस्कार और कपाल क्रिया के बाद जब लोग वापस लौट गए तो तीनों श्मशान में पहुंचे और उन्होंने चिता से सिर की अस्थियां निकाल लीं। लेकिन पास ही खेतों पर काम कर रहे कुछ लोगों ने तीनों को ऐसा करते हुए देख और मामले की जानकारी शव के परिजनों को दी। जिसके बाद लोग थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

तांत्रिक के पास से मिले कई युवक युवतियों के फोटो
पुलिस की माने तो अवधेश करीब 70 वर्ष का बुजुर्ग है और श्मशान में रहकर ही तंत्र क्रिया करता है। कुछ लोग उसके पास अपनी समस्याओं को लेकर आते थे। उसने बताया रखा था कि वह वशीकरण में माहिर है। यही कारण है कि पुलिस ने उसके पास से तंत्र मंत्र के सामान के अलावा कई युवक युवतियों के फोटो भी बरामद किए हैं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें