अपर जिलाधिकारी रजनीश राय ने लेखपालों व सब रजिस्ट्रार को निर्देश दिया है कि रजिस्ट्री की दरें बढ़ाने को लेकर सर्वेक्षण का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें। वह सोमवार को अपने दफ्तर में बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भूमि की रजिस्ट्री करने के लिए जो दर लागू है, उसमें जुलाई से 15 प्रतिशत की वृद्धि होने जा रही है। इसके लिए रजिस्ट्रार व लेखपालों के सर्वेक्षण का कार्य जल्द पूरा किया जाए।
बैठक में सब रजिस्ट्रारों ने बताया कि मूल्यांकन की दरों में बढ़ोत्तरी करने से पहले सर्वेक्षण कार्य होगा तथा प्रकरण की जांच कर रजिस्ट्ररी मूल्यांकन की दरों में वृद्धि की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, जो व्यक्ति भूमि के लिए रजिस्ट्ररी करवाना चाहता है,