फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : अंतिम दिन प्रवेश के लिए उमड़े पहली मेरिट के छात्र

विज्ञापन
एसएसवी कालेज में प्रवेश के लिए पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। डिग्री कॉलेजों में बृहस्पतिवार को प्रथम वरीयता सूची में शामिल छात्र-छात्राओं ने यूजी और पीजी में दाखिला लिया। छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण देर शाम तक प्रवेश लिए गए। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त काउंटर भी बनाए गए। इसी के साथ पहली मेरिट के दाखिले संपन्न हो गए।
विज्ञापन

सीसीएसयू ने पिछले दिनों प्रवेश संबंधी कार्यक्रम जारी किया था। इसमें 13 से 14 अगस्त तक मेरिट बनाने और 17 से 19 अगस्त तक प्रवेश किए जाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को पहली वरीयता सूची में चयनित छात्रों के प्रवेश के लिए अंतिम दिन था।
सुबह 9 बजे से ही कॉलेजों में छात्रों की भीड़ उमड़ गई। एसएसवी पीजी कॉलेज में बुधवार को बीए में 187, बीकॉम में 109, बीएससी गणित में 42 और बीएससी बायो में 22 छात्रों ने प्रवेश लिया। एकेपी पीजी कॉलेज में बीए में 66, बीकॉम में छह छात्राओं ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन

एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र ने बताया कि पहली वरीयता सूची में शामिल छात्रों को बुधवार को प्रवेश दिया गया। बीए में सबसे अधिक एडमिशन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें