फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मिड-डे मील फेल तो कहीं गुरुजी गायब, सात अध्यापक निलंबित

विज्ञापन
फोटो 20 एचएएमपी 22- कुसमरा कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण करते एडीएम। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। स्कूलों में पढ़ाई और मिड-डे मील की हकीकत परखने के लिए डीएम के निर्देश पर दो दिन में 33 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों और दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। कहीं व्यवस्थाएं पटरी पर मिलीं तो कहीं बेपटरी। स्कूलों में मिड-डे मील की गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी। बिना सूचना शिक्षक गायब मिले। इन्हीं लापरवाहियों पर सात शिक्षकों को निलंबित किया गया है। वहीं नाै को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार ने कुम्हऊपुर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर एमडीएम गुणवत्ता युक्त नहीं मिला। सहायक अध्यापक तृप्ति गुप्ता बीते कई दिनों से बगैर सूचना के गैरहाजिर चल रही थी। उन्हें निलंबित कर कुछेछा संबद्ध किया गया। प्राथमिक विद्यालय धनौरी गोहांड में एमडीएम में कीड़े मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रतिभा गुप्ता को निलंबित कर सरसई में संबद्ध किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय रावतपुर गोहांड में तैनात मुन्ना खां को एसडीएम में चावल की बोरी बेचने के लिए ले जाने के मामले में निलंबित किया गया। कंपोजिट विद्यालय रीवन की शिक्षक संदीपा कुमारी की ओर से की जा रही लापरवाही व एसडीएम में गड़बड़ी, कंपोजिट विद्यालय मुस्करा की प्रभारी प्रधानाध्यापक अवनी गुप्ता की लगातार मिल रही शिकायतों पर डीएम ने जांच के आदेश दिए थे। खंड शिक्षाधिकारी को खामियों मिलने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया। बीएसए मुकेश खरवार को 17 अगस्त के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय नैठी में दोपहर 11 बजे शिक्षा मित्र उपस्थित मिले थे। लापरवाही में सहायक अध्यापक रमाकांत पांडेय को निलंबित किया गया। प्राथमिक विद्यालय गुलाबगंज-कुरारा से संबद्ध किया है।
विज्ञापन

डिप्टी कलेक्टर विकास यादव, एसडीएम और बीएसए ने स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई और मिड-डे मील समेत व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई। अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें