पुराना बेतवा घाट निवासी सुरेश सोनकर ने बताया कि वह बरीपाल मोड़ के पास स्थित टाटा मोटर्स में गार्ड की ड्यूटी करने गए थे। पत्नी अनीता तिल काटने मायके कुसमरा गई थी। घर पर छोटा बेटा मोहित (17) अपनी दादी देवी जलिया के साथ था। मंगलवार की रात मोहित ने घर के बाथरूम में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मोहित डीजे में काम करता था और मुख्यालय के जीआईसी में इंटरमीडिएट में पढ़ता था। उन्होंने उसे काम छोड़कर पढ़ाई में ध्यान देने की बात कई बार कही।
बुधवार की सुबह उन्हें फोन पर बेटे द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली।
आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं है। सदर कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।