भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के मौहर गांव में नौ माह पूर्व हुई आत्महत्या के मामले में मृतका के पिता की याचिका पर अदालत ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
फतेहपुर के चांदपुर थानाक्षेत्र के मकरंदपुर के मजरा रूरा निवासी संतराम ने अदालत को प्रार्थना पत्र में बताया कि पुत्री अर्चना का विवाह 25 अप्रैल 2012 को सुमेरपुर के मौहर गांव निवासी सुशील के साथ की थी। शादी के बाद ससुरालीजन एक लाख रुपये व बाइक के लिए बेटी पर दबाव बनाया। पीड़ित पिता ने बताया कि एक बार ससुर ने 50 हजार रुपये मांगे थे लेकिन मना कर दिया।
बताया कि दो अक्तूबर 2025 को पुत्री ने फोन कर बताया कि ससुरालीजन उसे घर से निकल रहे हैं। जब वह बेटी की ससुराल पहुंचा तो पुत्री के फंदा लगा कर जान देने की सूचना मिली। उसका शव पोस्टमार्टम हाउस में मिला। पिता ने शिकायत पुलिस से की लेकिन न्याय नहीं मिला। कोर्ट ने पति सुशील, ससुर मिजाजी लाल, सास चुन्नी देवी, ननद रूबी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू की है।