फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फेल होने के डर से छात्रा ने जहर खाकर दी जान

Mon, 02 Feb 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। फेल होने के डर से 12वीं की एक छात्रा ने रविवार सुबह जहर खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मुस्करा थानाक्षेत्र के खड़ही लोधन का पुरवा निवासी महेंद्र की पुत्री दीपिका (16) चिल्ली कस्बा स्थित पीएनबी इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। पिता महेंद्र ने बताया कि वह बोर्ड परीक्षा में विषयों की तैयारी न होने से मानसिक तनाव में थी। उसे डर था कि वह फेल हो जाएगी। इसी तनाव में रविवार सुबह घर में ही उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिलखते पिता महेंद्र ने बताया कि दीपिका दीपेश और दीपेंद्र नामक दो भाइयों की इकलौती बहन थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें