फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ओवरलोडिंग में 23 वाहन पकड़े, सात सीज

विज्ञापन
फोटो 01 एचएएमपी 29- ओवरलोड ट्रकों की जांच करते परिवहन व खनिज अधिकारी। संवाद - फोटो : नवाबगंज में आंधी-पानी में गिरा पेड़।
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार तड़के परिवहन और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कुल 23 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा। इनमें से सात ट्रकों को सीज किया गया है। वहीं दोनों विभागों ने करीब 21 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना ऑनलाइन जमा कराया है। इस कार्रवाई से मोटर संचालकों पर खलबली मची है।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े छह बजे एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय के नेतृत्व में कस्बा स्थिति रेलवे फाटक के पास धर्मेश्वर बाबा और सुमेरपुर-बांदा मार्ग पर की गई। अचानक हुई कार्रवाई से कई चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गए। कई डंपर मुख्य मार्गों पर ही गाड़ी खाली कर दौड़ते नजर आए। चेकिंग के दौरान सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े ट्रकों के कारण बांदा मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरान थाना प्रभारी योगेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
एआरटीओ के अनुसार सुमेरपुर-पत्योरा मार्ग पर पांच ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। चार का ऑनलाइन जुर्माना जमा कराया गया। एक ट्रक कुछेछा में सीज किया गया। इसके बाद सुमेरपुर-बांदा मार्ग पर चेकिंग की लोकेशन की जानकारी कर पीछे खड़े किए गए 17 ट्रकों को पकड़ा गया। इनमें से छह वाहनों को सीज किया गया। शेष 12 वाहन स्वामियों से वार्ता कर परिवहन का करीब 10 लाख और खनिज का 11 लाख रुपये का ऑनलाइन जुर्माना जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें