फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स को धक्का देकर 64 बीएचटी ले भागा युवक

Sun, 31 Aug 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला अस्पताल की न्यू बिल्डिंग से शुक्रवार की रात युवक नर्स को धक्का मार 64 मरीजों की बेड़ हेड टिकट (बीएचटी) और रिकार्ड बुक लेकर फरार हो गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रिकार्ड गायब होने के बाद मरीज और तीमारदार शनिवार को पूरे दिन परेशान रहे। घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

बड़हलगंज, मयभरा गांव के गुड्डू का आठ वर्षीय बेटा राहुल जिला अस्पताल, न्यू बिल्डिंग के आईसीयू में भर्ती था। शुक्रवार की रात 11 बजे राहुल की मौत हो गई। घरवालाें के हंगामे करने पर ड्यूटी पर मौजूद नर्स आईसीयू में चली गई। आरोप है की बाइक से पहुंचा एक युवक ड्यूटी रूम में पहुंचा वहां मौजूद एक नर्स को धक्का देकर 64 मरीजों की बीएचटी के साथ ही रिकार्ड बुक उठा ले गया। नर्स के शोर मचाने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने युवक का पीछा किया, लेकिन वह बाहर बाइक लेकर खड़े साथी के साथ फरार हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शनिवार की देर शाम तक अस्पताल प्रशासन की ओर से कोतवाली थाने में किसी ने तहरीर नहीं दी थी। इंस्पेक्टर कोतवाली महेंद्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से बीएचटी गायब होने की कोई तहरीर नहीं मिली है।
पुलिस रजिस्टर में दर्ज है सूचना : एसआईसी
एसआईसी जिला अस्पताल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि एमएस डॉ. एके श्रीवास्तव को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। ईएमओ डॉ. जेपीएस सिंह ने इमरजेंसी में रखे पुलिस रजिस्टर में सूचना दर्ज किया है। घटना के संबंध में तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें