बृजभूषण बोले- सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद
बृजभूषण शरण ने कहा- अभी डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट एक रिपोर्ट आई थी। इसमें लिखा था कि जितना दूध पैदा होता है, उससे तीन गुना ज्यादा खपत है। अब जब डब्ल्यूएचओ ने कह दिया तो सही और बृजभूषण 20 साल से घूम-घूमकर कह रहे, तो कोई नहीं माना।
नकली तेल, नकली घी, नकली समोसा, लेकिन हमारी बात कोई नहीं मानता था। आप सोचो जहर बिक रहा है। मैंने सुना अभी यूपी सरकार ने कुछ खाद्य पदार्थों पर बैन लगाया है। सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद। लेकिन, अरे प्रभु, इतनी देर क्यों कर दी?