फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: झूलेलाल महोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

Thu, 20 Aug 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
झूलेलाल धर्मशाला में विद्या​र्थियों को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
गोंडा। झूलेलाल महोत्सव के दौरान सिंधी समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वालों को भी सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु झूलेलाल की आरती से हुई। मुख्य अतिथि उप श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी को सिंधी समाज के मुखिया जयरामदास लधवानी और राजकुमार ठक्कुर ने माल्यार्पण व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कानपुर से आए साईं रमेश दास ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री आनंदपुर आश्रम से आए सेवक महात्मा जी ने भजन, ध्यान, पूजा-पाठ, दान और पुण्य के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान समाज की वृद्ध महिला सम्मान के तहत मीरा देवी को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए रतन कालानी, रवि ठक्कुर, सुनील कुमार लधानी, किशन राजपाल और गुरदास ठक्कुर को सम्मान प्रदान किया गया। विद्यार्थी कृष्णा लधानी, पलक कटारा, सक्षम तलरेजा, दिव्यांशी ठक्कुर, अंकित कलानी, जनक चेनानी, दिशा लालवानी, संचित मध्यान, उज्ज्वल लधवानी, प्रतीक खत्री, माहिया रायचंदानी, रिद्धि राजपाल, महक रायतानी, तुषार वलेचा, संजीवनी मध्यान, धृता मनध्यान, वैशाली सिंधी, गुरमुख रायतानी, सार्थक राजपाल और विदुषी कालानी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें