फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विधवा से ससुर ने की छेड़छाड़, केस दर्ज

Fri, 03 Oct 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर इलाके के एक गांव में रहने वाली विधवा ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी ससुराल बाराबंकी जिले के एक गांव में है।पति ने बीते 15 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ससुर उस पर गलत नजर रखने लगा। ससुराल में अकेली रहने पर ससुर ने छेड़छाड़ की। विरोध पर शादी का दबाव बनाया। इसके बाद वह मायके चली गई। आरोप है कि बीते एक अक्तूबर को वहां भी ससुर अपने साथी फूलचंद व शिशुपाल के साथ जयमाला, मिठाई व साड़ी लेकर पहुंच गया और शादी करने का दबाव बनाने लगा। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें