कटरा बाजार। कटरा-आर्यनगर मार्ग पर सोमवार को ई रिक्शा की टक्कर से चहलवा निवासी दिव्यांग मथुरा (60) की मौत हो गई। वह चरेरा स्थित पेट्रोल पंप के पास साइकिल खड़ी करके गुड़ की पट्टी बेच रहे थे। तभी तेज रफ्तार ई रिक्शा उन्हें टक्कर मारने के बाद गड्ढे में पलट गया। हादसे में मथुरा की मौके पर ही मौत हो गई। साइकिल से उधर से जा रहे हनुमान प्रसाद भी घायल हो गए। उपनिरीक्षक पेशकार यादव ने बताया कि ई रिक्शा को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)