उमरीबेगमगंज (गोंडा)। एक गांव में युवती को उसके घर से भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ आरोपी के घर को घेर लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया। तब लोग शांत हुए। बाद में पुलिस ने आरोपी को युवती संग पकड़ लिया। उधर, एहतियातन गांव में पुलिस तैनात है।
थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के गांव की युवती को युवक सोमवार रात उसके घर से भगा ले गया था। युवती के परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ आरोपी युवक के घर को घेर लिया। थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर तरबगंज, नवाबगंज, वजीरगंज व परसपुर थाने की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को युवती के साथ पकड़ लिया और युवती को परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस युवक को थाने ले आई है। थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज राजकुमार का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एहतियातन गांव में उप निरीक्षक एके राय व पांच सिपाहियों को लगाया गया है।