फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सोती रहीं महिलाएं, गहने और नकदी पर हाथ साफ कर गए चोर, नींद खुली तो उड़ गए होश

Fri, 17 Oct 2025 02:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में चोर रात में घर का ताला तोड़कर सोना- चांदी और नकदी समेटकर भाग निकले। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह महिलाएं सोकर उठीं। 
Register For Event
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के नेवादा दुर्ग विजयराय गांव में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर में महिलाएं सो रही थीं, इसी बीच चोरों ने ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मिला देवी पत्नी राजनाथ यादव अपनी बेटी के साथ कमरे में सोई थीं, जबकि उनकी बुजुर्ग देवरानी देवराजी देवी बाहर टिन शेड में सो रही थीं। इसी दौरान चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तीन बक्से को तोड़ दिया।

बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेटकर चोर फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि पूरी वारदात के दौरान घर में सो रहीं महिलाओं को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह जब परिजनों की नींद खुली और टूटा हुआ दरवाजे का ताला देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता मिला देवी के पति राजनाथ यादव अपने बेटे के साथ मुंबई में मजदूरी करते हैं।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल शादियाबाद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष श्याम जी यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें