फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 300 रुपये के विवाद में की थी युवक की हत्या, गला दबाकर मारने के बाद सिर पर ईंट से किया था वार

Fri, 29 May 2026 01:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: कोतवाली क्षेत्र के गंगौली गांव स्थित खंडहर स्कूल में युवक का शव मिला था। मामले का जांच कर पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पता चला की 300 रुपये के लिए हत्या की गई थी। 
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के गंगौली गांव स्थित खंडहर स्कूल में युवक का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार 300 रुपये के विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए सिर पर ईंट से वार किया गया और शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कासिमाबाद थाना प्रभारी राजनारायन ने बताया कि हसनपुर गांव निवासी रंजय कुमार उर्फ जब्बर पुत्र हरिश्चंद्र को नटवा बाबा रसूलपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की। बता दें कि बुधवार सुबह गंगौली गांव के पश्चिमी छोर पर स्थित वर्षों से बंद पड़े खंडहर स्कूल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने दुर्गंध आने पर स्कूल परिसर में शव देखा और इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

पहले शव की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान हसनपुर गांव निवासी बाल लखन्दर के रूप में की। शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर डाही पुलिया के पास कासिमाबाद-मोहम्मदाबाद मार्ग जाम कर दिया था। क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि और तहसीलदार कौशल चौरसिया के समझाने पर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता गोविंद राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनका पुत्र 24 मई की दोपहर घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। बुधवार को गंगौली स्थित खंडहर स्कूल में शव मिलने की सूचना पर पहुंचने पर बेटे की पहचान हुई। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले थे। शव के हाथ पर धारदार हथियार के निशान थे, बाल बिखरे पड़े थे तथा आसपास खून लगे कपड़े मिले थे। 

कमरे में शराब की बोतलें और खाने-पीने का सामान भी मिला था। ग्रामीणों का कहना था कि वहां पार्टी किए जाने के संकेत मिल रहे थे। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर हत्या का खुलासा किया गया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें