आठ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ में जुटी पुलिस
कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि फायरिंग के मुख्य आरोपी शिवानंद यादव और अन्य अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। फिलहाल मुख्य आरोपी के परिजनों, रिश्तेदारों, साथियों सहित आठ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हमलावरों का वीडियो वायरल होने का आरोप
बहादुरगंज नगर पंचायत के बस स्टैंड पर हमलावरों द्वारा फायरिंग की सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम अभी मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने फिर फायरिंग की गई। साथ ही हमलावर फायरिंग करते हुए मऊ की तरफ भाग निकले। घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोगों का कहना है कि आए दिन हमलावरों द्वारा तमंचा लहराने और मारपीट का वीडियो वायरल होता है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं।