फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बेटे को बचाने गई मां की हमलावरों ने पीट- पीटकर की हत्या, वारदात को अंजाम देकर मौके से भागे

Fri, 19 Sep 2025 12:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur Latest News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां हमलावरों के हमले से बेटे को बचाने गई मां की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
Register For Event
विज्ञापन
मृत महिला की फाइल फोटो व रोते- बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ghazipur News: गाजीपुर जिले के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में बृहस्पतिवार की रात दबंगों के हमले से पुत्र को बचाने गई मां की हमलावरों ने पीट- पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग गए। पुत्र की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन

  
ये है पूरा मामला
जिले के पाली गांव निवासी विधिचंद्र प्रजापति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे गांव के ही दो दबंग युवक पहुंचे और विधिचंद्र से पैसा मांगने लगे। पैसा देने से इनकार करने पर गाली देने के साथ ही मारपीट करने लगे। दबंगों के हमले से विधिचंद्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। 

बेटे को अचेत देख मां मंशा देवी (50) उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ीं। इस दौरान हमलावरों ने मां पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने से मंशा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: 'पैसे बचाने के लिए लगाई कम कीमत की टाइल्स', जौनपुर में ट्रांजिस्ट हॉस्टल का निरीक्षण कर बोले डिप्टी सीएम

क्या कहती है पुलिस
मामले को लेकर कासिमाबाद कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें