फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: पांच दिन से लापता रोड रोलर चालक का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Sat, 22 Aug 2026 12:00 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर

सार

Fatehpur News: पांच दिन से लापता रोड रोलर चालक का शव शनिवार सुबह खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।
Register For Event
विज्ञापन
रोड रोलर चालक का शव खेत में मिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खागा कोतवाली क्षेत्र के महिचा मंदिर मझटेनी निवासी राम सिंह (50) रोड रोलर चालक थे। वह करीब एक महीने से औग थाना क्षेत्र के अकबरखेड़ा-भीखमपुर मार्ग के निर्माण कार्य में लगे थे। मंगलवार शाम से वह अचानक लापता हो गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

चालक के लापता होने पर ठेकेदार रामप्रताप ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार सुबह अकबरखेड़ा गांव में पुत्तू के खेत में ग्रामीणों ने राम सिंह का शव पड़ा देखा। शव पर चोट के निशान देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि मौके पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें