फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर जीजा-साली को लूटा

Fri, 17 May 2019 11:40 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट का शिकार स्वदेश व उसकी साली विनीता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नगला जिंद के पास बाइक पर लौट रहे जीजा साली से बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के दम पर जेवर-नगदी लूट ली। दिनदहाडे़ वारदात करने के बाद दोनों बाइक सवार बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


 भरथना थाना क्षेत्र के गांव नगला जिंद स्वदेश कुमार रिश्ते में अपनी साली विनीता और दो छोटे बच्चों के साथ औरैया जिले के  ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र  के गांव देईपुर चपुन्ना अपनी ससुराल से बाइक पर घर लौट रहा था। सुबह करीब नौ बजे जब वह सर्विस रोड पर तहसील आवासों के सामने पहुंचा तभी पीछे से काली पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल की दम पर उसे रोक लिया। स्वदेश ने जैसे ही बाइक रोकी तभी दूसरी बाइक से उतरे दो बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी। उनसे शोर मचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों  ने स्वदेश के पास से 3800 रुपये और कागजात लूट लिए।

बाद में बदमाशों ने विनीता के पास से मंगलसूत्र, कंठी, जंजीर, झुमकी आदि लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे भरथना की ओर भाग निकले। लूट के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए भरथना की तरफ भाग गए।  लूट की सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष ऊसराहार योगेंद्र शर्मा,  चौकी इंचार्ज छोटे लाल भी पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।  घटना के संबंध में पीड़ित ने थाना ऊसराहार पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें