फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने मार डाला पति: गला घोंटकर शिवम को सुलाया मौत की नींद, सास को सुना दी झूठी कहानी, ऐसे सामने आई सच्चाई

Tue, 15 Sep 2026 05:01 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसागंज (एटा)

सार

ग्राम गुरैया सोयलपुर में प्रीती ने पति शिवम की गला घोंटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम से खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया है।
Register For Event
विज्ञापन
महिला ने अपने पति की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम गुरैया सोयलपुर में एक विवाहिता ने अपनी पति शिवम की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी पत्नी ने घटना को छुपाने का काफी प्रयास किया, लेकिन शिवम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुऐ खुलासे के बाद जब पुलिस ने मामले की पड़ताल करना शुरू किया तो आरोपी पत्नी पुलिस के सवालों के आगे टूट गई और पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया। वहीं पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

अहमदाबाद में नौकरी करने वाला शिवम 9 तारीख को लौट कर अपने गांव ग्राम गुरैया सोहेलपुर थाना सिरसागंज वापास आया था। इसी दौरान उसकी पत्नी प्रीती भी अपने मायके उदयपुरा जनपद इटावा से वापस अपने ससुराल आ गई।
विज्ञापन

लेकिन 11 तारीख की रात में अचानक प्रीती ने अपनी सास से बताया कि शिवम सो रहा था और अचानक उसे कुछ हो गया है। शिवम की मां ने जब देखा तो उसका शरीर शिथिल पड़ चुका था। घर में चीख-पुकार की आवाजें सुन गांव के अन्य लोग भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें