एटा। दिल्ली में लालकिला के पास हुए विस्फोट के मामले में एक आतंकी आदिल दिल्ली से पकड़ा गया जो कि सत्यापन न होने के कारण कई वर्षों से पहचान छुपाकर इधर-उधर रह रहा था। घटना के बाद हाईअलर्ट जारी है और हर जगह किराएदारों के सत्यापन का निर्देश दिया गया है। जिले में काफी समय पूर्व कुछ किराएदारों का सत्यापन किया गया था। अब एक बार फिर से अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाएगा।
दिल्ली आतंकी हमले के बाद यहां भी सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि पहले कभी चले अभियान के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति यहां नहीं पकड़ा गया। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि अधिकांश किराएदार जिला मुख्यालय पर ही शहर में रहते हैं। मलावन में जवाहरपुर तापीय परियोजना स्थल होने के कारण बाहर के मजदूर या अन्य कर्मचारी शहर से ही आवागमन करते हैं। इसलिए इन सबको निर्देश जारी कर सत्यापन कराया जाएगा।