फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चोरी गया बैग मिला, 21 हजार रुपये गायब

Sun, 28 Dec 2025 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। रोडवेज बस स्टैंड से शनिवार को युवक का बैग चोरी हो गया। बाद में बैग तो युवक को मिल गया, लेकिन उसमें रखी 21000 रुपये की नकदी गायब थी। पुलिस चोर का सुराग लगाने को बस स्टैंड के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


कायमगंज क्षेत्र के गांव मेंदापुर निवासी नवीन कुमार आगरा से अपने गांव जा रहे थे। कस्बे के रोडवेज स्टैंड पर बस के रुकने पर वह साथ में छोटी बेटी के लिए खाने का सामान लाने के लिए उतर गए। वापस आने पर बस में बैग न देख वह दंग रह गए। बेटी एवं साथी यात्रियों से जानकार पर संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर नवीन ने पुलिस से शिकायत की। बस स्टैंड पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी सुराग लगाने का आश्वासन दिया। बैग का पता न चलने पर नवीन गांव चले गए। फोन से कस्बे के मोहल्ला सुम्मेरचंद्र के युवक ने उनको बैग मिलने की जानकारी दी।
इस पर वह तुरंत बैग लेने कस्बा आकर युवक से मिले। युवक ने पूछताछ कर बैग मालिक होने की पुष्टि कर बैग सौंप दिया। चेक करने पर बैग में रखी 21000 की नकदी नहीं मिली। नवीन ने बताया नकदी के अलावा बैग में एक पर्स था जिसमें एक मंगलसूत्र और फोन सहित बाकी सभी सामान सुरक्षित मिला है। इसकी जानकारी होने पर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बस स्टैंड के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर चोर का सुराग लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें