फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी न्यूज: पंखिया गैंग के बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल; अस्पताल में भर्ती

Thu, 27 Aug 2026 11:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

यूपी के एटा जिले में बृहस्पतिवार रात पुलिस की पंखिया गिरोह के बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
Register For Event
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज में बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस की पंखिया गैंग के एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक रोकने का प्रयास करने पर बदमाश ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से लखीमपुर खीरी जिले के गांव रम्पुरा निवासी लल्लू उर्फ लालू घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा, जहां से हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली उसके पैर में लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया।

डेरा डालकर करते हैं रेकी 
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि पंखिया गैंग के सदस्य वारदात वाले क्षेत्र में पहले डेरा डालते हैं। कुछ दिन रुककर आसपास के गांवों और कस्बों की रेकी करने के बाद मौका मिलते ही चोरी, लूट और छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। अलीगंज क्षेत्र में हाल में हुई चोरी की घटनाओं में भी गैंग की संलिप्तता सामने आई है। पकड़े गए लल्लू उर्फ लालू से पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों, उनके ठिकानों और अलीगंज समेत आसपास के क्षेत्रों में की गई पूर्व की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की घटनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें