मोहल्ला अरुणा नगर में विद्यालय से परीक्षा देकर निकली छात्राएं होली खेलती हुईं। संवाद
एटा। बोर्ड परीक्षा का पेपर देकर निकले हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दीं। छात्रों ने बताया कि शुक्रवार को पेपर अपेक्षा से बेहतर गया। प्रश्नपत्र आसान होने की वजह से मन में तनाव खत्म हो गया और इसी खुशी में सभी ने परीक्षा केंद्र के बाहर होली का आनंद लिया। छात्राओं ने भी समूह बनाकर रंग लगाया और सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया। संवाद