जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। स्रोत विद्यालय
अलीगंज। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में हाईस्कूल की छात्रा दीक्षा यादव पहले और डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा स्वाति शाक्य दूसरे स्थान पर रहीं।
तहसील स्तर की प्रतियोगिता में क्षेत्र के अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकीकरण, सरदार पटेल के योगदान और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वाद-विवाद प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज की भूमिका प्रथम और डीएवी इंटर कॉलेज की मेहरा राजपूत दूसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने राष्ट्रीय एकता, शांति और देशभक्ति के विषयों को रंगों से उकेरा। इसमें गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज की काजल शाक्य प्रथम रहीं।
जनता इंटर कॉलेज की कोमल शाक्य ने द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन संतोष यादव ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में रामबहादुर, आनंद तिवारी, रोहित, श्याम बहादुर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।