फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एचआईवी जांच कम मिलने पर सीएमओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
सीएमओ सभागार में सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद समीक्षा बैठक करते हुए। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
एटा। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन और एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सीएमओ सभागार में समीक्षा बैठक हुई। एचआईवी जांच कम मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में सामने आया कि एड्स कार्यक्रम के तहत जांच बढ़ोतरी मानकों के अनुरूप नहीं है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि लक्ष्य बनाकर एचआईवी की जांचें कराई जाएं। मेडिकल कालेज से प्रत्येक कार्यदिवस में ओपीडी के अनुसार कम से कम 10 प्रतिशत मरीजों की जांच की जाए। आईसीटीसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भी जांचें मानकों के अनुरूप नहीं हो रही हैं। संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्यदिवस में कम से कम 40 लोगों की जांच कराई जाए।
टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा में सीएमओ ने कहा कि अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी जोखिम वाली जनसंख्या का निक्षय पर पंजीकरण कराना आवश्यक है। साथ ही उनकी नॉट मशीन द्वारा जांच या फिर एक्सरे की जांचें कराना जरूरी है। आंकाक्षात्मक ब्लॉक में क्षय रोगियों का पंजीकरण एवं उपचार पूर्ण होने की दर को मानकों के अनुरूप रखा जाए जिससे जनपद की रैंक प्रभावित न हो। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र नागर, दिशा टीम से पुरुषोत्तम तिवारी, डीपीसी दिलीप शर्मा, डीपीटीसी अरविंद सिंह चौहान, जिला पीपीएम समन्वयक आशीष पाराशर, जितेंद्र कुमार, शिवानी कुलश्रेष्ठ आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें