फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक को जान से मारने की धमकी

Tue, 02 Jun 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। कस्बे के वार्ड संख्या-3 निवासी पारस यादव ने कुछ लोगों पर रास्ते में घेरकर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने तथा घर पहुंचकर परिवार को भयभीत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित पारस यादव का आरोप है कि 26 मई की सुबह करीब सात बजे वह रामभरोसा चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के पकड़ीयार टोला के दो लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित के अनुसार, कुछ देर बाद आरोपी अपने सात-आठ साथियों के साथ लाठी-डंडा और असलहा लेकर मोटर साइकिलों से उनके घर पहुंच गए। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें