बघौचघाट। पथरदेवा में आयोजित स्व. जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबॉल महाकुंभ प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को यूनाइटेड क्लब सिवान ने ब्लास्ट क्लब मणिपुर को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हरा दिया। प्रतियोगिता के मैच खेलगांव स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के खेल मैदान में खेला जा रहा है।
मैच की शुरुआत में ही सिवान की टीम ने चार गोल कर मैच पर पकड़ बना ली। मणिपुर की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। मैच के दूसरे हाफ में सिवान अब्दुल और दमक ने एक-एक गोल कर मैच को 6-0 से जीत लिया। मैच के निर्णायक महिपाल थापा, शिवम कन्याल व अमित वैद्य रहे, जबकि कमेंट्री अंगद नाथ तिवारी ने की। इससे पहले मुख्य अतिथि आईटीआई कॉलेज बैतालपुर के प्रबंधक अवनींद्र श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि शिव प्रकाश मणि त्रिपाठी, अजय पांडे एवं सुमंत राव गोरखपुर ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर खेल की शुरुआत कराई। आयोजक अजय मद्धेशिया ने खिलाड़ियों, अतिथियों एवं दर्शकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संरक्षक प्रमोद मद्धेशिया, मुन्नू बाबू, इरशाद अहमद, सोनू वर्मा, मोहम्मद फतेह, इसरार अहमद, भोलू शर्मा, विजय मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, मनोज, पिंटू मद्धेशिया, आलोक मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।